ब्रेकिंग
बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाबिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसा

नवादा बन गया है नया "जामताड़ा", साइबर क्राइम करने वाले 17 अपराधी गिरफ्तार, गिरोह का सरगना निकला नवनिर्वाचित मुखिया

NAWADA : नवादा बिहार का नया जामताड़ा बनता जा रहा है. दरअसल यहां साइबर अपराध में लगातार बढ़ोतरी देखि जा रही है. साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इस बीच नवादा पुलिस

नवादा बन गया है नया "जामताड़ा", साइबर क्राइम करने वाले 17 अपराधी गिरफ्तार, गिरोह का सरगना निकला नवनिर्वाचित मुखिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : नवादा बिहार का नया जामताड़ा बनता जा रहा है. दरअसल यहां साइबर अपराध में लगातार बढ़ोतरी देखि जा रही है. साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इस बीच नवादा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। साइबर अपराध के खिलाफ नवादा पुलिस के द्वारा चलाए जाए गए अभियान का अब नतीजा लोगों के सामने निकल कर आने लगा है। नवादा पुलिस ने एक साथ कुल 17 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वारसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय गांव से नवादा पुलिस के द्वारा गठित टीम ने कुल 17 साइबर अपराधियों को एक साथ गिरफ्तार किया है।


इनके पास से साइबर अपराध से जुड़े कई सामग्रियां बरामद हुई है। नवादा एसपी डी एस सावलाराम ने वारसलीगंज थाने में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम को ₹1 लाख 35 हजार 716 रुपये नकद, 9 बैंक पासबुक, 10 मोबाइल फोन,5 एटीएम, एक चेक बुक, एक आधार कार्ड और अलग-अलग कंपनियों के कई दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। वहीं गिरोह के कुछ सदस्य अभी भी फरार हैं। गिरोह का मुख्य सरगना वारसलीगंज प्रखंड का एक नवनिर्वाचित मुखिया है जो अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। 


उसके खिलाफ पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं। मगर छापेमारी के दौरान पुलिस की भनक मिलते ही वह भागने में सफल रहा। एसपी ने बताया कि सभी अपराधी कई सालों से साइबर अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और उससे काफी धन अर्जित किया था। नवादा पुलिस के द्वारा साइबर अपराध को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत ही यह सफलता हासिल हुई है। नवादा पुलिस के लिए साइबर अपराध में यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। फिलहाल सभी गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता