ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

खेत में पटवन कर रहे किसान की करंट लगने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NAWADA : बिहार के नवादा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बिजली की करंट लगने से एक किसान की घटनास्थल पर मौत हो गई है। वहीं, मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजन का रो-रो

खेत में पटवन कर रहे किसान की करंट लगने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बिजली की करंट लगने से एक किसान की घटनास्थल पर मौत हो गई है। वहीं, मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। यह पूरा मामला वारसलीगंज प्रखंड के रायकर गांव का है। जहां करंट लगने से किसान की मौत हुई है। 


मृतक किसान की पहचान स्वर्गीय दुर्गा महतो के 50 वर्षीय पुत्र ईश्वरी महतो के रूप में की गई है। मृतक किसान अपने खेत में पटवन करने के लिए गए था लेकिन इसी दौरान पटवन करते समय अचानक बिजली की करंट की चपेट में आ गये।जिसके कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने देखा कि खेत में गिरे है। इसके बाद गांव के लोग वहां पर पहुंच कर खेत में गिरे किसान को उठाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।


वहीं, अस्पताल पहुंचने के बाद किसान को डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं स्थानीय पुलिस के द्वारा मौत की खबर मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देर रात नवादा भेज दिया गया है। बताया जाता है कि मृतक किसान घर का एक ही ऐसे व्यक्ति थे जो पूरा काम करके अपने घर परिवार को चला रहे थे‌। लेकिन अचानक मौत की खबर सुनने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। 


उधर, इस पूरे मामले पर वारसलीगंज के थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिन्हा ने कहा कि करंट लगने से किसान की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है।