ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

DJ पर डांस को लेकर भीड़ गए बाराती - घराती, एक युवक की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

NAWADA : बिहार में शादियों के अंदर नाच- गान के दौरान सबसे अधिक चर्चा डीजे पर डांस को लेकर होती है। ऐसा कहा जाता है कि, बिहार में बिना डीजे पर डांस किए शादी सफल ही नहीं माना जा

DJ पर डांस को लेकर भीड़ गए बाराती - घराती, एक युवक की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार में शादियों के अंदर नाच- गान के दौरान सबसे अधिक चर्चा डीजे पर डांस को लेकर होती है। ऐसा कहा जाता है कि, बिहार में बिना डीजे पर डांस किए शादी सफल ही नहीं माना जाता है। लेकिन, कभी- कभी डीजे पर डांस को लेकर इतना विवाद बढ़ जाता है कि मामला अलग बन जाता है और फिर शादी का माहौल गम के तब्दील हो जाती है। अब एक ऐसा ही मामला नवादा से निकल कर सामने आया है। जहां डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर बाराती और घराती आपस में भीड़ गए। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल बताए जा रहे। 


दरअसल, जिले हिसुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात में मनपसंद गाना नहीं बजने पर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। यह  घटना रजौली थाना के उस्मान गांव की है। जहां हिसुआ थाना क्षेत्र के धनवा गांव से बारात आई थी। जिसमें डीजे की धुन पर बराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान उस्मान गांव के कुछ लोग अपने मनपसंद गाना बजाने का फरमाइश करने लगे, जिसके बाद बराती और घराती में तू-तू मैं-मैं हो गई। दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई और देखते-देखते मारपीट होने लगी। जिसमें एक युवक की मौत हो गयी। 


वहीं, इस मारपीट के दौरान उस्मान गांव के बैजनाथ यादव के 35 साल के बेटे अरविंद यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में विजय यादव की 40 साल की पत्नी उर्मिला देवी, धर्मेंद्र यादव और रंजन कुमार बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में कराया जा रहा है।


इधर, इस घटना को लेकर घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष सरोज अख्तर दल बल के साथ गांव पहुंचे। सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई। एसडीपीओ पंकज कुमार दल बल के साथ शनिवार की सुबह उस्मान गांव पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है।