ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

कोचिंग में आगे बैठने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग, ऋतिक रौशन समेत दो लोग घायल

NAWADA : खबर नवादा की है, जहां एक कोचिंग संस्थान में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। गोलीबारी की वजह सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, क्लास में बच्चे आगे बैठने को लेकर भीड़ गए थे। देखते

कोचिंग में आगे बैठने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग, ऋतिक रौशन समेत दो लोग घायल
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : खबर नवादा की है, जहां एक कोचिंग संस्थान में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। गोलीबारी की वजह सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, क्लास में बच्चे आगे बैठने को लेकर भीड़ गए थे। देखते ही देखते वहां गोलियां चलने लगी। घटना नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मोहल्ले की है। इस घटना में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। 




गोलीबारी की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों घायल युवकों को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उनका प्राथमिक इलाज कर पावापुरी विम्स रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के हरनारायण पुर के रहने वाले महेंद्र प्रसाद के बेटे रजनीश कुमार के रूप में की गई है। दूसरे घायल युवक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के डोमावर गांव के सुधीर सिंह के बेटे ऋतिक रौशन के रूप में हुई है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ नवीन नगर मोहल्ले में सिल्वर क्लासेस नामक कोचिंग क्लास में आगे बैठने को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

टैग्स