ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

Road Accident: यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे पलटी, हादसे में एक की मौत; दर्जनभर से अधिक लोग घायल

Road Accident: सीएम नीतीश कुमार के गृह जिला में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं.

Road Accident in Bihar
नालंदा में सड़क हादसा
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: नालंदा में एक तेज रफ्तार बस हादसे की शिकार हो गई है। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के चिकसौरा मोड़ की है।


दरअसल, यात्रियों से भरी मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई है। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए है। मृतक पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र के निवासी रामाशीष प्रसाद के 52 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र प्रसाद थे। वह अपने गांव बांसविगहा रामनगर मठपर से हिलसा आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।


यात्रियों ने बताया कि बस चिकसौरा के पभेड़ी से यात्रियों को लेकर हिलसा बाजार आ रही थी, तभी चिकसौरा मोड़ पर बस को रोककर चालक और खलासी बस से उतर कर यात्रियों को बिठाने लगे। बस अचानक आगे की ओर बढ़ गई और सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। बस के आगे बढ़ने की वजह हैंड ब्रेक फ्री होना बताया जा रहा है। 


घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बस से बाहर निकला और एंबुलेंस के जरिए घायलों को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकसौरा थाना अध्यक्ष लक्ष्मी भारती ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता