ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

Bihar News: आग का गोला बन गई सड़क पर चलती बाइक, बाल-बाल बची युवक की जान

Bihar News: सोमवार की सुबह नवादा नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड पर स्थित नारद संग्रहालय के पास एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार धनंजय सिंह ईंट भट्टा जाने के लिए घर से निकले थे। ज

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सोमवार की सुबह नवादा नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड पर स्थित नारद संग्रहालय के पास एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार धनंजय सिंह ईंट भट्टा जाने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वे घर से तीन-चार सौ मीटर दूर गए, उनकी बाइक में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही क्षणों में बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। 


धनंजय ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि घटना सुबह के समय हुई, जब सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, जिससे किसी को नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, आग लगने के कारण के बारे में अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन लोग शॉर्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


धनंजय ने एक महीने पहले ही नई अपाचे बाइक ली थी, जो अब आग लगने के कारण पूरी तरह से जल गई। इस घटना ने बाइक सवार के लिए बड़ा हादसा बन सकता था, लेकिन उसकी तत्परता और बहादुरी ने उसकी जान बचा ली। वह मलिकपुर का निवासी है और प्रतिदिन बाइक से भट्टा पर काम करने जाता था।