ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : बीच सड़क पर चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची लोगों की जान

NAWADA : खबर नवादा से है, जहां एक बड़ा हादसा होते हाते रह गया। घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र की है, जहां एक कार में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद कार सवार लोगों में हड़कंप मच गया।

बिहार : बीच सड़क पर चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची लोगों की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : खबर नवादा से है, जहां एक बड़ा हादसा होते हाते रह गया। घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र की है, जहां एक कार में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद कार सवार लोगों में हड़कंप मच गया। कार सवार तीन लोगों ने कार से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।


इंजन से लगी आग ने देखते ही देखता विकसार रूप धारण कर लिया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, हालांकि तबतक पूरी कार जलकर राख हो चुकी थी। 


फायर ब्रिगेड की टीम ने थोड़ी देर बाद आग पर काबू पा लिया। जानकारी के मुताबिक पटना के गुलजारबाग निवासी दिलीप कुमार अपने मामा, नानी एवं एक मित्र के साथ कार से कौवाकोल जा रहे थे। कार पर सवार दिलीप के मामा पिंटू चौधरी बीमार बताए जा रहे हैं, जो इलाज के लिए डॉक्टर से मिलने जा रहे थे।


इसी दौरान चातर मोड़ के पास कार से अचानक धुआं निकलने लगा। आनन-फानन में सभी कार से बाहर निकले और देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

टैग्स