ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

बिहार : सब्जी बेचने जा रहे किसानों को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर दो की हुई मौत

NAWADA : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में मौत की खबर निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामल

बिहार : सब्जी बेचने जा रहे किसानों को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर दो की हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA  : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में मौत की खबर निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के नवादा से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इन दोनों को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के नवादा में आज अहले सुबह दो किसानों को ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।  ह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां सुबह-सुबह सब्जी बेचने के लिए जा रहे थे।इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। 


बताया जा रहा है कि, पटना रांची एनएच 31 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना बाजार के समीप यह घटना हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि ओरैना गांव निवासी किशोरी सिंह और राकेश रविदास दोनों हर दिन की तरह अपने खेत से सब्जी तोड़कर नवादा सब्जी बाजार में सब्जी बेचने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान जुगाड़ गाड़ी पर बैठकर वह शहर की ओर आ रहे थे। उसी क्रम में एक अनियंत्रित ट्रक ने जुगाड़ गाड़ी में टक्कर मार दिया और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक सहित फरार होने में सफल रहा।


इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है। वही घटना के बाद दो किसानों की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाया कि, दोनों किसान की मौत के बाद एक भी प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के लोग परिवार से मिलने के लिए नही आए। यहां तक पोस्टमार्टम की प्रकिर्या भी शुरू नही की गई। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने अस्पताल गेट के समीप दोनों शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि दोनों परिवार को अविलंब मुआवजा दिया जाए।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता