ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव बरामद, इलाके में मची अफरा-तफरी; नहीं हो सकी पहचान

NAWADA : बिहार के नवादा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक युवक का शव मिलने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, काफी संख्या में लोग वहां जुट गए लेकिन शव की पह

बिहार : रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव बरामद, इलाके में मची अफरा-तफरी; नहीं हो सकी पहचान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक युवक का शव मिलने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, काफी संख्या में लोग वहां जुट गए लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद  वहां मौजूद कुछ लोग सोशल मीडिया पर शव की फोटो अपलोड करने लगे हैं। लोगों में इस घटना को लेकर तरह - तरह चर्चा शुरू हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत हिसुआ डीह में शनिवार की अहले सुबह रेलवे लाइन के किनारे एक बधार में युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। इस घटना की सुचना जैसे ही मिली वहां काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी ने शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। 


वहीं, इस घटना में मृत युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई गई है। वह काले रंग की टीशर्ट और ग्रे कलर का पैजामा पहने हुए है.उसके पॉकेट में मोबाइल भी है, लेकिन किसी ने निकाल कर चेक नहीं किया। सभी को पुलिस के आने का इंतेजार किया। प्रथम दृष्टया में ऐसा लगता है कि युवक ने खुद आत्महत्या की है। पेड़ के नीचे उसकी चप्पल पड़ी है। 


इधर, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह मनमां और गारोबिगहा से ट्यूशन पढ़ने जा रही लड़कियों की नजर अचानक शव पर पड़ी, तो हो हल्ला किया. जिससे आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन किसी ने युवक की पहचान नहीं कर सकी।  भीड़ ने हिसुआ थाना को फोन से सूचना दिया, लेकिन सूचना के तीन घंटे बाद तक हिसुआ पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी, जिससे स्थानीय लोगों में रोष था।