ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

बिहार : मकान में घुसी तेज रफ़्तार बस, कई लोग घायल; कई लोगों की बाल - बाल बची जान

NAWADA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों को नुकसान नहीं उठाना

बिहार : मकान में घुसी तेज रफ़्तार बस, कई लोग घायल; कई लोगों की बाल - बाल बची जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों को नुकसान नहीं उठाना पड़ता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक बस अनियंत्रित होकर सीधे घर में घुस गई,जिससे कई लोग घायल हो गए। 


मिली जानकारी के अनुसार, नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंबिका विगहा गांव में एक बस अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। जिसके बाद अचानक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। यह बस बिहारशरीफ से चलकर नवादा आ रही थी, उसी दौरान यह घटना घटित हुई है। इसमें दर्जन भर यात्री को गंभीर रूप से चोट आई है। 


बताया जा रहा है कि, नवादा आ रही इस बस में करीब 50 से 55 सवारी बैठे हुए थे। उसी दौरान बस अनियंत्रित को गई और ड्राईवर के भरपूर कोशिश के बाद भी सड़क किनारे बने एक घर में टोकर मार दी। जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी दो व्यक्ति को सदर अस्पताल नवादा एवं स्थानीय प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती करवाया है और घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दे दी गई है।