ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

थानेदार, जमादार और दो दारोगा सस्पेंड, SP ने की बड़ी कार्रवाई, जिले में 45 से ज्यादा पुलिसवालों का तबादला

NAWADA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नवादा से सामने आ रही है. जहरीली शराब से मौत के बाद एसपी धूरत सायली सांवलाराम ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस कप्तान ने दो दारोगा और एक जमादार

थानेदार, जमादार और दो दारोगा सस्पेंड, SP ने की बड़ी कार्रवाई, जिले में 45 से ज्यादा पुलिसवालों का तबादला
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नवादा से सामने आ रही है. जहरीली शराब से मौत के बाद एसपी धूरत सायली सांवलाराम ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस कप्तान ने दो दारोगा और एक जमादार को सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा तक़रीबन 4 दर्जन से ज्यादा पुलिसवालों का तबादला भी किया गया है.


रविवार को एसपी धूरत सायली सांवलाराम ने फिर एक बार बड़ी कार्यवाही की है. एक दिन पहले पकरीबरावां के थानाध्यक्ष को लाइन क्लोज किया था और आज कौआकोल थानाध्यक्ष मनोज कुमार को निलंबित कर दिया है. थानाध्यक्ष के अलावा तीन और पुलिस पदाधिकारी को निलंबित किया गया है. एसपी ने कई थानों के चालक को भी इधर से उधर कर दिया है.


थानेदार, जमादार और दो दारोगा सस्पेंड, SP ने की बड़ी कार्रवाई, जिले में 45 से ज्यादा पुलिसवालों का तबादलाधूरत सायली सांवलाराम, एसपी, नवादा


कौआकोल थानाध्यक्ष, कौआकोल थाना के एक एएस आई और नगर थाना के दो एस आई पर गाज गिरी है. बताया जा रहा है कि शराब मामले में ही ये कार्यवाही की जा रही है. बता दें कि जहरीरी शराब कांड को लेकर नगर थानाध्यक्ष टीएन तिवारी, उत्पाद दरोगा नागेंद्र प्रसाद, चौकीदार विकाश मिश्रा को पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका है.


थानेदार, जमादार और दो दारोगा सस्पेंड, SP ने की बड़ी कार्रवाई, जिले में 45 से ज्यादा पुलिसवालों का तबादलामनोज कुमार, थानाध्यक्ष, कौआकोल 


ड्यूटी में जो भी पुलिस लापरवाही कर रहे है. उसे एसपी धूरत सायली सांवलाराम बकसने के मूड में नहीं है. लगातार ऐसी कार्यवाही जिला में देखने को मिल रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता