ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : एक बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ी दो गर्लफ्रेंड, एक दूसरे को पटक-पटककर खूब मारा, झोंटा-झोंटी भी की

NAWADA : बिहार के नवादा जिले से एक अजीबोगरेब मामला सामने आया है. नवादा रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लड़कियां एक दूसरे को प्लेटफार्म पर पटक कर मारती-पीटती दिख रह

बिहार : एक बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ी दो गर्लफ्रेंड, एक दूसरे को पटक-पटककर खूब मारा, झोंटा-झोंटी भी की
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा जिले से एक अजीबोगरेब मामला सामने आया है. नवादा रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लड़कियां एक दूसरे को प्लेटफार्म पर पटक कर मारती-पीटती दिख रही हैं.  बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों के बीच हुई इस मारपीट की वजह उनका बॉयफ्रेंड है. दोनों लड़कियों का बॉयफ्रेंड एक ही शख्स है. 


घटना नवादा रेलवे स्टेशन की है. दरअसल, दोनों लड़कियां पढ़ने के लिए नवीन नगर जा रहीं थीं. इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक ने दूसरी लड़की से यह कहते हुए उसका मोबाइल मांगा कि तुम मेरे बॉयफ्रेंड से बात क्यों करती हो. दूसरी लड़की ने मोबाइल नहीं दिया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और दोनों एक-दूसरे को पीटने लगीं. 


बात मोबाइल मांगने से शुरू हुई थी और देखते ही देखते दोनों आपस में भिड़ गईं और वहीं प्लेटफॉर्म पर एक दूसरे को पटक-पटककर मारने लगी. एक दूसरे का बाल पकड़कर खींचने लगी. इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. भीड़ में खड़े किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.


इधर मामले की जानकारी होने पर GRP के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों लड़कियां वहां से फरार हो गईं. हालांकि अब तक पता नहीं चल सका है कि यह दोनों कौन थीं, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार यह दोनों पढ़ने के लिए नवीन नगर जा रहीं थीं. दोनों लड़कियों के हाथ में कॉपी-पैन भी था.