ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार : जुआ खेलने को लेकर हुआ विवाद, बदमाशों ने सिर में चाकू गोद कर डाली युवक की हत्या

NAWADA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो

बिहार : जुआ खेलने को लेकर हुआ विवाद, बदमाशों ने सिर में चाकू गोद कर डाली युवक की  हत्या
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बदमाशों से एक युवक को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में जुआ खेलने पर आपत्ति जताने पर बदमाशों ने घर मे घुसकर ब्यक्ति को चाकू मार दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। यह घटना शहर के गोंदापुर मुहल्ले की बताई जा रही है। इस घटना में मृतक की पहचान कुलदीप चौधरी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 


वहीं, इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि गोंदापुर मुहल्ले के ही अनिल चौधरी के घर के पास कुछ बेटा जुआ खेलवा रहा था।उसी का उसने विरोध किया तो विक्कीचौधरी ने अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ मिलकर अनिल चौधरी के घर पर चढ़ाई कर दी और पहले कई राउंड फायरिंग की।उसके बाद उसने कुलदीप चौधरी के शरीर पर चाकू से दो वार कर सीर  में चाकू मार दी। जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।


उधर, इस  घटना के बाद सभी अपराधी फरार हो गए।उसके बाद आनन फानन में परिजनों ने 112 डायल कर पुलिस को बुलाया। जहां उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर में उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।