ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार : होली खेल रहे बच्चों पर पलटा ट्रक, एक शख्स की मौत, 8 लोग घायल

NAWADA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में कमी देखने को नहीं मिल रही है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं ना कहीं किसी न किसी जिले से तेज रफ्तार और सड़क हादसे के कारण लोगों की मौत की खब

बिहार : होली खेल रहे बच्चों पर पलटा ट्रक, एक शख्स की मौत, 8 लोग घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में कमी देखने को नहीं मिल रही है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं ना कहीं किसी न किसी जिले से तेज रफ्तार और सड़क हादसे के कारण लोगों की मौत की खबर निकल कर सामने आती रहती है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के नवादा जिले से निकलकर सामने आया है जहां होली खेल रहे बच्चों पर ट्रक पलट गई और इस घटना में 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जबकि एक की मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां से एक दर्दनाक हादसा हुआ और होली की खुशियां गम में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि, कुछ बच्चे बाजार में होली खले रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के नीचे 9 लोग दब गए। इनमें से एक शख्स की मौत हो गई। जबकि 8 लोगों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद इलाके में चीख पुकार मच गई।


वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए ट्रक को उठाकर खड़ा किया। और ट्रक के नीचे दबे लोगों को निकालकर आनन-फानन में नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि आठ लोगों का इलाज किया जा रहा है। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


इस घटना में मृतक की पहचान पकरीबरामा थाना क्षेत्र के ही दतरौल गांव की निवासी मोहम्मद अनवर के रूप में हुई है। मोहम्मद अनवर की मौत की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में भी कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि मोहम्मद अनवर गांव में दुकान चलाते हैं। इसी दुकान के लिए सामान लेकर मोहम्मद अनवर अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। इसकी चपेट में आने से अनवर भी दब गए थे। वहीं इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


इधर, इस घटना की जानकारी पाते ही पकरीबरावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पकरीबरावां थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि एक तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। इसकी चपेट में होली खेल रहे बच्चे और सामान लेकर जा रहा एक शख्स आ गया। इसमें शख्स की मौत हो गई। वहीं आठ लोगों का नवादा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।