ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार : गैस गोदाम के मालिक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटे पुलिस के अधिकारी

NAWADA : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट या अपराधिक मामलों से जुड़ी ख़बरें सुर्ख़ियों में न

बिहार : गैस गोदाम के मालिक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटे पुलिस के अधिकारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट या अपराधिक मामलों से जुड़ी ख़बरें सुर्ख़ियों में नहीं रहती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने गैस गोदाम के मालिक की पीट-पीटकर हत्या कर डाली। 


मिली जानकारी के अनुसार,  जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र में गैस गोदाम के मालिक की पीट-पीटकर हत्या  कर दी। इससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। पुलिस के द्वारा गैस गोदाम में सभी लोगों की एंट्री बंद कर दिया गया है। मृतक की पहचान नवीन राजश्री गैस ग्रामीण एजेंसी के 40 वर्षीय मालिक नंदलाल प्रसाद के रूप में हुई है। वहीं, इस मामले को लेकर डीएसपी पंकज कुमार ने गुरुवार को जानकारी दी है। उसके बाद वो कई थानों की पुलिस के अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंच गए। 


वहीं, डीएसपी पंकज कुमार ने बताया है कि मृतक के शव के पास किसी भी व्यक्ति को अभी जाने की एंट्री नहीं है। खोजी कुत्ता मंगाया जा रहा है। फिलहाल मृतक के शव को अभी नहीं उठाया जाएगा। गैस एजेंसी के अंदर ही गैस एजेंसी के मालिक की किसी ने हत्या की है। इस पूरी घटना की जांच की जा रही है। गैस एजेंसी के मालिक के पुत्र बुधवार को अपने पिता से फोन पर बात की तो पिता के द्वारा बताया गया कि आज वह घर नहीं लौटेंगे। मृतक के पुत्र प्रेम कुमार गुरुवार को अपने पिता की गोदाम पहुंचा तो देखा कि पिता जमीन पर गिरे हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 


उधर, डीएसपी ने बताया कि शव को देखकर ऐसा प्रतीक होता है कि किसी भारी सामान से शरीर पर वार किया गया है। घटनास्थल पर ही गैस गोदाम के मालिक की मौत हो ग। मृतक के बेटा प्रेम कुमार से विशेष जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई है। 24 घंटा के अंदर गोदाम में कितने लोग आए हैं और कितने लोग इस गोदाम के गए हैं। उनकी भी कुंडली खंगाली जा रही है। मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 40 वर्ष है। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना गांव के रहने वाले हैं। प्रतिदिन वह अपने घर 9:00 बजे से 10:00 बजे रात तक घर में एंट्री कर लेते थे, लेकिन बुधवार को घर नहीं गए. इस पर भी पुलिस विशेष जांच शुरू कर दी है।