ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार : फिरौती के लिए 3 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या, मामले की जांच जारी

NAWADA : बिहार से एक 3 साल के मासूम बच्चे के अपरहण और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गायब होने के 12 घंटे बाद बच्चे का शव गांव के ही एक घर के समीप से बरामद हुआ. इसलिए ग

बिहार : फिरौती के लिए 3 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या, मामले की जांच जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार से एक 3 साल के मासूम बच्चे के अपरहण और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गायब होने के 12 घंटे बाद बच्चे का शव गांव के ही एक घर के समीप से बरामद हुआ. इसलिए गांव के ही लोगों पर हत्या करने का शक हो रहा है. 


घटना नवादा जिले के काशीचक थानाक्षेत्र के भट्टा गांव की है जहां ननिहाल आये एक 3 साल बालक का अपहरण कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. घटना पर फिलहाल  संज्ञान लेते हुए SP, SDPO,  पुलिस इंस्पेक्टर समेत कई थाना के एसएचओ ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.


आपको बात दें भट्टा गांव में राकेश कुमार के 3 साल के बेटे आलोक कुमार का अपहरण कर लिया गया था. इसके बाद उनसे फिरौती की रकम मांगा गया. लेकिन फिरौती की रकम नहीं मिली तो अपहरणकर्ताओं ने मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी. बता दें मृतक बच्चा तीन दिन पहले ही अपने ननिहाल आया था. इस घटना के बाद पुरे गांव में मातम का माहौल है. मृतक के नाना जय चंद्र प्रसाद ने बताया कि हमारा 3 साल नाती आलोक कुमार घर के बाहर खेल रहा था. इसी क्रम में बच्चा अचानक गायब हो गया. हमलोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्चा नहीं मिला. फिर कुछ देर बाद एक नंबर से फोन आया और हमसे 5 लाख की फिरौती की मांग की गई. पैसे नहीं देने पर बच्चे की हत्या करने की धमकी  भी दी. 



मृतक के नाना जय चंद्र प्रसाद ने बताया कि  3 दिन पहले ही बेटी हमारे घर पहुंची थी. हमारा 3 साल नाती आलोक कुमार घर के बाहर खेल रहा था. इसी क्रम में बच्चा अचानक गायब हो गया. हमलोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्चा नहीं मिला. फिर कुछ देर बाद एक नंबर से फोन आया और हमसे 5 लाख की फिरौती की मांग की गई. पैसे नहीं देने पर बच्चे की हत्या करने की धमकी भी दी थी. उन्होंने बताया कि घर के बगल में गली गुजरा है जहां पर राजेंद्र चौधरी के द्वारा 3 डिसमिल जमीन को लेकर 14 साल से विवाद चल रहा है और इसी विवाद में हमारी नाती की हत्या राजेंद्र चौधरी सहित उनके परिवार के लोगों ने मिलकर की है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया 


टैग्स