ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार : साइबर अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी, 4 अपराधी गिरफ्तार, 1.25 करोड़ कैश और 4 लग्ज़री गाड़ियां बरामद

NAWADA : बिहार में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं. आम लोग लगातार साइबर अपराधियों के शिकार हो रहे हैं. इसी बीच नवादा में साइबर अपराधियों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. जिले के

बिहार : साइबर अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी, 4 अपराधी गिरफ्तार, 1.25 करोड़ कैश और 4 लग्ज़री गाड़ियां बरामद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : बिहार में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं. आम लोग लगातार साइबर अपराधियों के शिकार हो रहे हैं. इसी बीच नवादा में साइबर अपराधियों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. जिले के पकरीबरावां पुलिस अनुमंडल के वारिसलीगंज इलाके में छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान 01 करोड़ 22 लाख 77 हजार रुपये नगद व एक फॉर्चूनर समेत तीन लग्जरी वाहन बरामद किया. पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार भी किया है.


जानकारी के मुताबिक, नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना अंतर्गत अपसढ़ पंचायत के भवानी बिगहा गांव में हैदराबाद और नवादा पुलिस की संयुक्त छापेमारी में साइबर साइबर ठग भुटाली राम के घर से एक करोड़ 22 लाख 77 हजार रुपये बरामद किए गए. रुपये गिरफ्तार भुटाली राम के घर के गोदरेज में दो बड़े एयर बैग में रखे हुए थे. मौके से तीन बोतल शराब, एपल फोन समेत पांच मोबाइल व कई अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए. चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साइबर ठगी का सरगना मिथिलेश प्रसाद पुलिस पर गोली चलाते हुए मौके से फरार हो गया.


नवादा एसपी डा. गौरव मंगला ने बताया कि मिथिलेश पर वाहन कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर हैदराबाद के व्यवसायी से मोटी रकम ठगने का मुकदमा वहां के सायबराबाद आइटी थाने में दर्ज है. मिथिलेश के पिता सुरेन्द्र प्रसाद को पकड़ लिया गया. इसके अलावा भुटाली राम, शेखपुरा जिले के कसार ओपी के कसार के राजकुमार महतो के पुत्र महेश कुमार एवं शेखपुरा के ही पाची के जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया.

टैग्स