ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

आशा कार्यकर्ताओं ने नवादा समाहरणालय का किया घेराव, एसपी की गाड़ी को रोका, नीतीश-तेजस्वी के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

NAWADA: अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता 12 जुलाई से ही हड़ताल पर है। आशा कार्यकर्ताओं ने आज नवादा समाहरणालय का घेराव कर दिया। समाहरणालय के मुख्य गेट पर बैठकर आशा कार्यकर्ता

आशा कार्यकर्ताओं ने नवादा समाहरणालय का किया घेराव, एसपी की गाड़ी को रोका, नीतीश-तेजस्वी के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता 12 जुलाई से ही हड़ताल पर है। आशा कार्यकर्ताओं ने आज नवादा समाहरणालय का घेराव कर दिया। समाहरणालय के मुख्य गेट पर बैठकर आशा कार्यकर्ता प्रदर्शन करने लगी। इस दौरान कई अधिकारियों को समाहरणालय में प्रवेश करने नहीं दिया गया। यहां तक कि नवादा एसपी की गाड़ी को समाहरणालय में घुसने से रोका गया। 


काफी मशक्कत के बाद सुरक्षा कर्मियों ने एसपी की गाड़ी को समाहरणालय में प्रवेश कराया। इस दौरान पुलिस कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं के बीच बकझक होने लगी। आशा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के कारण समाहरणालय में आने वाले लोगों, पदाधिकारी और अधिकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ गया। नवादा सदर अस्पताल से आशा कार्यकर्ता समाहरणालय का घेराव करने पहुंची थी। 


आशा कार्यकर्ताओं ने इस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आशा कर्मियों का कहना था कि मौजूदा सरकार स्वास्थ्य को लेकर गंभीर नहीं है। यही कारण है कि उनकी इस समस्या का समाधान आज तक नहीं निकाला गया है। इस ओर ना तो मुख्यमंत्री का ध्यान और ना ही स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव की ही नजर है। जबकि जमीनी स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका काफी अहम है। 


बता दें कि अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता पिछले एक महीने से हड़ताल पर है। जिसके कारण अस्पतालों में इसका खासा असर देखने को मिल रहा है। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांगे पूरी करने की बात दोहराई है। कहा है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगी।  


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता