ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

4 हाथ-पैर वाली बच्ची के इलाज के लिए सामने आए सोनू सूद, कहा.."टेन्शन मत लीजिए इलाज शुरू करवा दिया है..बस दुआ करिएगा।"

DESK: फिल्म एक्टर सोनू सूद फिर से मसीहा बने हैं। उन्होंने बिना मांगे जरूरतमंद की मदद कर लोगों का दिल जीत लिया है। नालंदा के सोनू, जमुई की सीमा के बाद अब सोनू सूद नवादा की ढाई

4 हाथ-पैर वाली बच्ची के इलाज के लिए सामने आए सोनू सूद, कहा.."टेन्शन मत लीजिए इलाज शुरू करवा दिया है..बस दुआ करिएगा।"
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: फिल्म एक्टर सोनू सूद फिर से मसीहा बने हैं। उन्होंने बिना मांगे जरूरतमंद की मदद कर लोगों का दिल जीत लिया है। नालंदा के सोनू, जमुई की सीमा के बाद अब सोनू सूद नवादा की ढाई साल की बच्ची की मदद के लिए सामने आएं हैं। 


दरअसल जन्म से ही बच्ची के चार हाथ और पैर है। बच्ची के माता-पिता इलाज के लिए जमुई एसडीओ से मदद की गुहार लगाने गये थे तभी बच्ची को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान किसी ने चार हाथ पैर वाली बच्ची का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


वीडियो वायरल होने के बाद जब इस पर सोनू सूद की नजरें गयी। तब उन्होंने बिना समय गंवाते बच्ची का इलाज शुरू कराया। डॉक्टर के इलाज करते एक फोटो पोस्ट करते हुए सोनू सूद ने ट्विटर पर लिखा कि "टेन्शन मत लीजिए इलाज शुरू करवा दिया है। बस दुआ करिएगा।"


इससे पहले सोनू सूद ने जमुई की रहने वाली दस साल की दिव्यांग सीमा की भी मदद की थी। जो एक पैर से पैदल चलकर स्कूल का सफर तय करती थी। एक पैर के साथ स्कूल जाते वीडियो जैसे ही वायरल हुआ सोनू सूद के हाथ सीमा की मदद के लिए उठ गये। सोनू ने बिहार की इस बेटी के हौसले को सलाम करते हुए ट्विटर पर लिखा कि "अब यह अपने एक नहीं दोनो पैरों पर क़ूद कर स्कूल जाएगी। टिकट भेज रहा हूँ, चलिए दोनो पैरों पर चलने का समय आ गया।" 


वही इससे पहले सोनू सूद ने नालंदा का वायरल ब्वॉय सोनू की भी मदद की थी। नालंदा का रहने वाला सोनू जिसे लोग वायरल ब्वॉय के नाम से भी जानते हैं उसने सरकार से अच्छी शिक्षा का हक मांगा था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सिमलतुल्ला या सैनिक स्कूल में एडमिशन कराए जाने की मांग की थी। जिसके बाद उसका वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। जिसके बाद सोनू सूद ने तुरंत मदद के हाथ बढ़ाए। उन्होंने बिहटा के एक प्राइवेट स्कूल में सोनू का एडमिशन कराया। 


अब सोनू सूद चार हाथ और चार पैर वाली बच्ची की मदद के लिए सामने आएं हैं। वे खुद बच्ची का इलाज करवा रहे हैं। ट्विटर के माध्यम से उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा ह कि  "टेन्शन मत लीजिए इलाज शुरू करवा दिया है। बस दुआ करिएगा।"






टैग्स