ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार

सैलून में दाढ़ी बनाने के दौरान युवक को मारी गोली, 5 युवकों ने घटना को दिया अंजाम

NAWADA: नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर में एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दिया. उसने बताया कि गोंदापुर में एक सैलुन में बैठकर वह दाढ़ी बनवा रहा था. तभी पांच लड़के वहां आ धमके. च

सैलून में दाढ़ी बनाने के दौरान युवक को मारी गोली, 5 युवकों ने घटना को दिया अंजाम
Manish Kumar
2 मिनट

NAWADA:  नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर में एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दिया. उसने बताया कि गोंदापुर में एक सैलुन में बैठकर वह दाढ़ी बनवा रहा था. तभी पांच लड़के वहां आ धमके. चार लड़कों ने उसे पकड़ लिया और एक अन्य उसे गोली मार दी. गोली बांह में लगी है. जिससे वह जख्मी हो गया. गोली मारने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इसका इलाज किया जा रहा है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी राहुल ने गोंदापुर में ही एक व्यक्ति से मारपीट की थी. जिससे गुस्साए उसके बेटों ने राहुल को गोली मार दी. नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. घायल युवक भी अपराधी प्रवृत्ति का है. उसपर भी पूर्व में मुकदमा दर्ज है. जिसके आलोक में उसे हिरासत में ले लिया गया है.

घायल युवक राहुल यादव अकबरपुर खैरा खुर्द गांव का रहने वाला है. वह नवादा गोंदापुर में अपने नानी घर आया था. राहुल ने बताया कि तीन दिन पूर्व नानी का देहांत हो गया था. वह श्राद्धकर्म में आया था.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता