ब्रेकिंग
पूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंगबिहार के 5 युवक नेपाल में गिरफ्तार, 16 साल के लड़के को किया था अगवा; मांगी थी 22 लाख की फिरौतीक्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे DSP, बिहार सरकार ने गृह विभाग को भेजा प्रस्तावपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंगबिहार के 5 युवक नेपाल में गिरफ्तार, 16 साल के लड़के को किया था अगवा; मांगी थी 22 लाख की फिरौतीक्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे DSP, बिहार सरकार ने गृह विभाग को भेजा प्रस्तावपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकार

नवादा में जंगली सुअर का आतंक: महिला समेत 2 लोगों पर किया हमला, इलाके में दहशत

NAWADA: बिहार के नवादा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पकरीबरावां थाना क्षेत्र के छतरवार गांव में जंगली सुअर ने जमकर तांडव मचाया है। जंगली सुअर ने गांव के दो लोगों प

नवादा में जंगली सुअर का आतंक: महिला समेत 2 लोगों पर किया हमला, इलाके में दहशत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार के नवादा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पकरीबरावां थाना क्षेत्र के छतरवार गांव में जंगली सुअर ने जमकर तांडव मचाया है। जंगली सुअर ने गांव के दो लोगों पर हमला किया है। जिससे दोनों घायल हो गये हैं। आनन-फानन में दोनों घायलों को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घायलों की पहचान छतरवार गांव निवासी महेंद्र चौरसिया और सुरेश चौहान की पत्नी सोनमा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जंगल से भटक कर जंगली सुअर गांव की ओर पहुंच गया और गांव के दो लोगों पर हमला कर मौके से भाग गया। मिली जानकारी के अनुसार जंगली सुअर ने हमला तब किया जब दोनों खेत में काम कर रहे थे। 


जंगली सुअर के हमले से दोनों घायल हो गए। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए जिसके बाद जंगली सुअर भाग निकला। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई है। वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। अब देखना यह होगा कि कब तक इस जंगली सुअर को वन विभाग की टीम पकड़ पाती है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता