ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

नवादा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, नाली विवाद में गई बुजुर्ग की जान

NAWADA: नारदीगंज थाना क्षेत्र के तरौनी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में घायल बुजुर्ग की घटनास्थल

नवादा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, नाली विवाद में गई बुजुर्ग की जान
Santosh Singh
2 मिनट

NAWADA: नारदीगंज थाना क्षेत्र के तरौनी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में घायल बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 साल के श्रवण यादव के रूप में हुई। 

घटना के संबंध में पूछे जाने पर नारदीगंज थाना प्रभारी मोहन कुमार ने बताया कि नाली विवाद को लेकर तरौनी गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों तरफ से लाठी डंडे चलना शुरू हो गया। जमकर हुई इस मारपीट की घटना में श्रवण यादव नामक एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के निशान नहीं पाए गए है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की मौत का कारण क्या है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इधर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में है।   


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता