ब्रेकिंग
समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार

नवादा : सिविल सर्जन के साथ घूम रहा संक्रमित स्वास्थ्यकर्मी, जानलेवा लापरवाही की इंतहा

NAWADA : प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर उफान पर है। लगातार संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए गाइडलाइन अमल करने की अपील की जा रही है लेकिन स्वास्थ्य महकमे के अंदर ही नवादा जिले में ब

नवादा : सिविल सर्जन के साथ घूम रहा संक्रमित स्वास्थ्यकर्मी, जानलेवा लापरवाही की इंतहा
Editor
2 मिनट

NAWADA : प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर उफान पर है। लगातार संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए गाइडलाइन अमल करने की अपील की जा रही है लेकिन स्वास्थ्य महकमे के अंदर ही नवादा जिले में बड़ी लापरवाही ही देखने को मिली है। दरअसल नवादा सिविल सर्जन के साथ एक ऐसा स्वास्थ्यकर्मी घूमता दिख रहा है जो खुद कोरोना संक्रमित है। 


नवादा सदर अस्पताल का हेल्थ मैनेजर शैलेश कुमार कोरोना संक्रमित है। शैलेश कुमार की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बावजूद वह नवादा सिविल सर्जन के साथ आज अस्पताल परिसर में घूमते नजर आए। दरअसल सिविल सर्जन निर्मला कुमारी आज सदर अस्पताल परिसर में बने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस दौरान सिविल सर्जन के साथ हेल्थ मैनेजर शैलेश कुमार भी नजर आया। शैलेश कुमार कोरोना संक्रमित है यह बात वहां मौजूद सभी लोगों को मालूम थी लिहाजा यह सवाल सिविल सर्जन से भी हुआ कि कोई संक्रमित कैसे उनके साथ अस्पताल परिसर में घूम रहा है? 


मीडिया ने जब इस बात की जानकारी सिविल सर्जन को दी तो उन्हें भी इस बात का एहसास हुआ। लेकिन सिविल सर्जन निर्मला कुमारी यह कहती नजर आयीं कि हेल्थ मैनेजर है.. तो उसके बिना काम नहीं चल सकता, इसलिए वह मौके पर मौजूद है। नवादा सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट को 1 से 2 दिनों में चालू कर लिया जाएगा। इस बात का भरोसा सिविल सर्जन ने दिया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता