ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

नवादा में ऑटो पलटने से महिला की मौत, 3 घायल

NAWADA : खबर नवादा की है, जहां एक एक तेज रफ़्तार ऑटो पलट गई। ऑटो में सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है। ऑटो नरहट गांव से दरगाही बीघा जा रही थी और बीच रास्

नवादा में ऑटो पलटने से महिला की मौत, 3 घायल
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : खबर नवादा की है, जहां एक एक तेज रफ़्तार ऑटो पलट गई। ऑटो में सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है। ऑटो नरहट गांव से दरगाही बीघा जा रही थी और बीच रास्ते में ही पलट गई। इस दौरान एक महिला की जान चली गई। मृतका दरगाही बीघा की रहने वाली थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। 



घटना में दरगाही बीघा की रहने वाली एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि तीन अन्य महिला गंभीर रूप से जख्मी हो है। घायल महिलाओं में दरगाही बीघा की बेबी खातून, लक्ष्मीनिया देवी ,मीरा देवी बताई जा रही है। सभी महिलाएं एक ही गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि ऑटो तेज रफ्तार में दरगाही बीघा जा रहा था तभी बीच रास्ते में पलट गई।



जैसे ही लोगों को इस घटना की जानकारी मिली, मौके पर उनकी भीड़ जुटने लगी। घायल महिलाओं को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ऑटो पलटने की इस घटना से इलाके में हड़कंप का माहौल देखने को मिल रहा है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता