ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

नवादा में आपसी विवाद में हिंसक झड़प, तीन की हालत गंभीर

NAWADA: नवादा में आपसी विवाद में जमकर लाठियां चली, जिसमें तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. मामला नवादा के रजौली थाना इलाके के छतनी पलाकी गांव की है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराय

नवादा में आपसी विवाद में हिंसक झड़प, तीन की हालत गंभीर
Anamika
2 मिनट

NAWADA: नवादा में आपसी विवाद में जमकर लाठियां चली, जिसमें तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. मामला नवादा के रजौली थाना इलाके के छतनी पलाकी गांव की है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल की पहचान गांव के अरविंद कुमार , शशिकांत प्रसाद , और सतेन्द्र प्रसाद के रुप में की गई है. 

बताया जाता है कि रजौली के छतनी पलाकी गांव में  नाली के पानी को लेकर विवाद शुरू हुआ और दो पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए. देखते ही  देखते लाठी, गड़ासा और कुल्हाड़ी निकाल लिया गया और दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. सभी का इलाज नवादा सदर अस्पताल में चल रहा है. 

 घायल अरविंद कुमार ने बताया कि नाली का पानी मेरे जमीन में गिरता है, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा कि ये जमीन मेरी है. इसे लेकर ही विवाद शुरू हो गया और दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के एक एक लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें