ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

नवादा के बाद जहानाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग झुलसे, हालत नाजुक

JAHANABAD: बिहार के जहानाबाद जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां शकुराबाद के नोआवा गांव में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना सामने आई है। इस घटना में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बुरी तरह

नवादा के बाद जहानाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग झुलसे, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAHANABAD: बिहार के जहानाबाद जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां शकुराबाद के नोआवा गांव में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना सामने आई है। इस घटना में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बुरी तरह से झुलस गये हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां सभी की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। 


बताया जाता है कि बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हुआ था जिसके बाद घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गयी और सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। सिलेंडर ब्लास्ट होने का आवाज काफी दूर तक सुनाई दिया जिसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 


लोग किसी तरह आग में झुलस चुके करीब 6 लोगों को अस्पताल ले गये। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। गौरतलब है कि नवादा में भी कुछ दिन पहले सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था जिसमें पति-पत्नी और बच्चे की मौत हो गयी थी वहीं दो बच्चे बुरी तरह झुलस गये थे। जिनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।      


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता