ब्रेकिंग
Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाBihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुला

Bihar News : नवरात्रि के लिए मिट्टी और गंगा जल लेने पहुंचे तीन युवक नदी में डूबे, एक की मौत; परिजनों में मातम का माहौल

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां राजधानी पटना में गंगा स्नान के दौरान तीन लोग डूब गए। तो वहीं सहरसा में खेलने के क्रम में पैर फिसलने से

Bihar News : नवरात्रि के लिए मिट्टी और गंगा जल लेने पहुंचे तीन युवक नदी में डूबे, एक की मौत; परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां राजधानी पटना में गंगा स्नान के दौरान तीन लोग डूब गए। तो वहीं सहरसा में खेलने के क्रम में पैर फिसलने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,मामले की सूचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दिया गया है। 


जानकारी के मुताबिक पटना सिटी के दिदारगंज थाना क्षेत्र के गोप घाट का है। इस घटना में एक युवक की मौत होने की पुष्टि की गई है। गंगा में स्नान करने के क्रम में तीन युवक गंगा में डूब गए। तीनों में से एक युवक किसी तरह निकलने में कामयाब हो गया। वहीं बाकी दो गंगा में डूब गए। यह मामला दिदारगंज थाना क्षेत्र के गोप घाट का है। जहां पटना के विग्रहपुर से दर्ज़नो की संख्या में युवक गंगा स्नान करने के लिए पहुँचे थे। जिसके बाद सभी युवक गंगा नदी में स्नान कर रहे थे तभी अचानक तीन युवक गंगा की गहराई का अंदाज़ा नहीं लगा सके और तीनों डूबने लगे।


बताया जा रहा है कि तीनों डूबे हुए युवक में से एक किसी तरह निकल गया लेकिन दो युवक डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गयी। जिसके बाद उन दोनों की खोजबीन की जाने लगी। दोनों युवक को बारी बारी से गोताखोरों के द्वारा निकाल लिया गया हालांकि इसमें एक मौत की पुष्टि पुलिस ने कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि एक युवक को अस्पताल भेजा गया है जहां उसकी स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। 


इधर, सहरसा में भी पोखरा के समीप खेल रही दो बहनों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है दोनों बहन खेल रही थी तभी छोटी बहन का पांव फिसल गया और वो पोखरे में डूबने लगी। वहीं जब दूसरी बहन ने उसे डूबते हुए देखा तो उसे बचाने लगी। इसी कड़ी में दोनों बहनों की डूबने से मौत हो गई। दोनों सगी बहनें थी। दोनों के मौत के बाद इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।