ब्रेकिंग
बिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरIT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्मपटना में NIA की छापेमारी में 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया शख्स, मोस्टवांटेड युवक भी हिरासत मेंबिहार में बाढ़ का कहर जारी... 13 जिलों की 27 लाख आबादी प्रभावित, इन इलाकों में हालात बेकाबू; अब और बढ़ सकती है मुसीबतबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरIT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्मपटना में NIA की छापेमारी में 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया शख्स, मोस्टवांटेड युवक भी हिरासत मेंबिहार में बाढ़ का कहर जारी... 13 जिलों की 27 लाख आबादी प्रभावित, इन इलाकों में हालात बेकाबू; अब और बढ़ सकती है मुसीबत

Navi Mumbai Airport : प्रधानमंत्री मोदी ने किया नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन , जानें कब और कहां के लिए शुरू होंगी फ्लाइट?

Navi Mumbai Airport : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 8 अक्तूबर 2025 को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस परियोजना की कुल लागत 19,650 करोड़ रुपये है और यह भारत की सबसे बड़ी ‘ग्रीनफील्ड’ हवाई अड्डा परियोजन

Navi Mumbai Airport
Navi Mumbai Airport
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Navi Mumbai Airport : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 8 अक्तूबर 2025 को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस परियोजना की कुल लागत 19,650 करोड़ रुपये है और यह भारत की सबसे बड़ी ‘ग्रीनफील्ड’ हवाई अड्डा परियोजना है, जिसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत विकसित किया गया है।


एनएमआईए, मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा, जो छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) के साथ मिलकर मुंबई में हवाई यात्रा की भीड़ को कम करेगा और शहर को ग्लोबल मल्टी एयरपोर्ट सिस्टम की श्रेणी में शामिल करेगा।


नवी मुंबई एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन दिसंबर 2025 में शुरू होगा। टिकटों की बिक्री अक्टूबर के अंत तक शुरू होने की संभावना है। इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइनें यहां से उड़ानें संचालित करेंगी। एनएमआईए भारत का पहला पूर्णतः डिजिटल हवाई अड्डा है। यात्रियों को मोबाइल पर सूचना मिलेगी कि उनका बैग किस कैरोसेल पर है। वाहन पार्किंग स्लॉट की प्री-बुकिंग, ऑनलाइन बैगेज ड्रॉप और इमिग्रेशन सेवाओं जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


हवाई अड्डा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सुविधाओं से लैस है। इसमें 3,700 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक पैसेंजर टर्मिनल और एडवांस्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम शामिल हैं। यह हवाई अड्डा जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) से 14 किमी, एमआईडीसी तलोजा इंडस्ट्रियल एरिया से 22 किमी, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के माध्यम से) से 35 किमी, ठाणे से 32 किमी और भिवंडी से 40 किमी दूर स्थित है। यह आधुनिक और डिजिटल हवाई अड्डा मुंबई और आसपास के उद्योगिक एवं वाणिज्यिक क्षेत्रों के लिए हवाई यात्रा का नया केंद्र साबित होगा, जिससे यात्रियों और एयरलाइन कंपनियों दोनों को सुविधा और समय की बचत होगी।