ब्रेकिंग
“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरIT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्मपटना में NIA की छापेमारी में 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया शख्स, मोस्टवांटेड युवक भी हिरासत में“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरIT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्मपटना में NIA की छापेमारी में 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया शख्स, मोस्टवांटेड युवक भी हिरासत में

पटना में NIA की छापेमारी में 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया शख्स, मोस्टवांटेड युवक भी हिरासत में

Patna NIA Raid News: पटना में NIA की कार्रवाई के दौरान एक शख्स के पास से करीब 20 लाख रुपये कैश बरामद होने से हड़कंप मच गया। वहीं, एक अन्य युवक को भी पूछताछ के लिए साथ ले जाया गया है। कहां हुई छापेमारी, किसके पास से कैश मिला और पूरे मामले में NIA की क

पटना में NIA की छापेमारी में 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया शख्स, मोस्टवांटेड युवक भी हिरासत में
Ramakant kumar
4 मिनट

Patna NIA Raid News: पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कार्रवाई के दौरान करीब 20 लाख रुपये नकद बरामद किए जाने का मामला सामने आया है. कार्रवाई के दौरान एक युवक को पकड़ा गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. बरामद रकम की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दी गई है.


जानकारी के अनुसार, NIA की टीम मेन रोड से सटे जुडियो मॉल के पास स्थित कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट में एक फ्लैट में छापेमारी करने पहुंची थी. इसी दौरान टीम कथित तौर पर दूसरे फ्लैट में भी पहुंच गई. टीम को देखकर वहां मौजूद एक शख्स घबरा गया और फ्लैट से निकलकर नीचे की ओर भागने लगा.


अपार्टमेंट के नीचे पहले से ही एसटीएफ और चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस की टीम मौजूद थी. बताया जा रहा है कि युवक जैसे ही स्कूटी से भागने की कोशिश करने लगा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया.


स्कूटी की डिक्की से मिले 20 लाख रुपये

पुलिस ने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसकी स्कूटी की डिक्की में रखे एक झोले से करीब 20 लाख रुपये नकद बरामद हुए. पुलिस ने रकम को जब्त कर लिया है और अब इस बात की जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी राशि उसके पास कहां से आई थी.


चित्रगुप्त नगर थानेदार शंकर झा के अनुसार, आधार कार्ड के आधार पर पकड़े गए युवक की पहचान अनमोल कुमार मोदी के रूप में हुई है. वह पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 का रहने वाला बताया गया है.


रकम के बारे में नहीं दे पाया संतोषजनक जवाब

पुलिस के अनुसार, अनमोल कुमार मोदी से बरामद 20 लाख रुपये के संबंध में पूछताछ की जा रही है. शुरुआती पूछताछ में वह रकम के स्रोत को लेकर संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाया है. ऐसे में पुलिस और जांच एजेंसियां रकम के स्रोत तथा इसके संभावित इस्तेमाल की जानकारी जुटाने में लगी हैं.


इनकम टैक्स विभाग को दी गई जानकारी

मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दी गई है. अब आयकर विभाग की टीम भी बरामद रकम से जुड़े वित्तीय लेनदेन और उसके स्रोत की जांच कर सकती है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक के पास इतनी बड़ी मात्रा में नकदी किस उद्देश्य से थी और इसका किसी अन्य गतिविधि से संबंध तो नहीं है.


NIA ने एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया

इसी कार्रवाई के दौरान NIA की टीम ने आतंकी गतिविधियों से कथित तौर पर जुड़े एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया है. सूत्रों के अनुसार, कुसुम इनफिनिटी के फ्लैट नंबर 609 से एक मोस्टवांटेड युवक को पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, इस संबंध में NIA की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.


पूरी कार्रवाई को लेकर जांच एजेंसियां अलग-अलग बिंदुओं पर पड़ताल कर रही हैं. बरामद नकदी और हिरासत में लिए गए युवकों के बीच कोई संबंध है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और अन्य संभावित कड़ियों को खंगाल रही हैं.