ब्रेकिंग
हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

बिहार में मटन के नाम पर फर्जीवाड़ा: खस्सी की जगह बेचा जा रहा ‘बोतू’ का मांस, बड़े होटलों और रेस्टोरेंट में सप्लाई की आशंका

Bihar News: नवगछिया के जीरोमाइल में मटन दुकान पर पुलिस छापेमारी में पांच बकरे (बोतू) बरामद हुए और एक युवक हिरासत में लिया गया। मामले में अवैध मांस सप्लाई की आशंका पर जांच जारी है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: भागलपुर जिले के नवगछिया के जीरोमाइल इलाके में सोमवार को पुलिस ने एक मटन दुकान पर छापेमारी कर बड़े फर्जीवाड़ा का खुलासा किया। स्थानीय लोगों की सूचना पर की गई इस कार्रवाई के दौरान दुकान के अंदर छुपाकर रखे गए पांच बकरे (बोतू) बरामद किए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4:30 बजे गश्ती पर तैनात नवगछिया पुलिस को सूचना मिली कि जीरोमाइल स्थित एक मटन दुकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तलाशी के दौरान दुकान के भीतर छुपाकर रखे गए पांच बड़े बकरे (बोतू) बरामद हुए।


पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है, जिसकी पहचान मो. उमर के रूप में हुई है। वह तेतरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि, पूछताछ में उसने दावा किया कि दुकान उसने किराए पर दे रखी है और वह खुद एक अन्य मटन दुकान संचालित करता है।


बताया जा रहा है कि यह दुकान जीरोमाइल में एक टायर दुकान के पास स्थित है। जांच में सामने आया है कि दुकान के पीछे के हिस्से में बकरों को छुपाकर रखा गया था, जिससे पूरे मामले पर संदेह गहरा गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां मटन में बकरे का मांस मिलाकर आसपास के होटलों में सप्लाई किया जाता था।


लोगों ने यह भी बताया कि दुकान पर “फ्री होम डिलीवरी” का प्रचार कर ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि पशुओं को किस उद्देश्य से छुपाकर रखा गया था और इसमें अन्य कौन लोग शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता