ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

नवगछिया में बेलगाम ट्रैक्टर ने महिला और डेढ़ साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर हुई मौत

NAUGACHIA : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य में आए दिन किसी ने किसी जिलें में तेज बेलगाम हुई गाड़ियों द्वारा लोगों को कुचल दिया जा रहा है। जिसमें लोगों की जान भी जा

नवगछिया में बेलगाम ट्रैक्टर ने महिला और डेढ़ साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAUGACHIA : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य में आए दिन किसी ने किसी जिलें में तेज बेलगाम हुई गाड़ियों द्वारा लोगों को कुचल दिया जा रहा है।  जिसमें लोगों की जान भी जा रही है। इसके बाबजूद लोग ट्रेफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। हालांकि, इसकी जागरूकता को लेकर सरकार के तरफ से तरह- तरह की  काम किए जा रहे हैं। इस बीच ताजा मामला बिहार के नवगछिया से निकल कर सामने आया है। यहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर द्वारा एक मां और उसके नवजात बच्ची को कुचल दिया है। जिसमें दोनों की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया गांव में काली मंदिर के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने डिमहा गांव जा रही एक महिला और उसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची को रौंद दिया। जिसके बाद काफी जांच पड़ताल के बाद यह मालूम चला कि,यह महिला पूर्णिया जिले के झौआरी गांव निवासी पंकज ठाकुर की पत्नी सरस्वती उर्फ आरती देवी है। इसके बाद घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी गई। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्‍टर को रोक कर विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर गोपालपुर थाना सहित परबत्ता, कदवा, नवगछिया थाना और गोपालपुर अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया।


बताया जा रहा है कि, आरती देवी अपनी दो पुत्रियों के साथ मामा ससुर के घर जा रही थी। इसी बीच सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्‍हें रौंद दिया, जिससे आरती देवी और उसकी गोद में डेढ़ वर्षीय बच्ची रिका कुमारी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मृतका के भाई दीपक ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि से घटना की जानकारी ली। घटना से मृतका के परिवार का रो-रोकर हाल बुरा है। अंचलाधिकारी ने बताया कि मौके पर परिजनों और स्थानीय लोगों को जनप्रतिनिधि के माध्यम से समझाने का प्रयास किया गया है। पीड़‍ित परिवार को शासन की ओर से मिलने वाली सुवि‍धाएं मुहैया कराई जाएंगी।