ब्रेकिंग
बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, शादी में गए थे खाना बनाने

Patna Road Accident: पटना के नौबतपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों शादी समारोह से सामान पहुंचाकर लौट रहे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश कर रही है।

Patna Road Accident
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Road Accident: पटना के नौबतपुर इलाके में रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना पिपलावां थाना क्षेत्र के नौबतपुर-बिक्रम सोन नहर मुख्य मार्ग स्थित फरीदपुरा दरियापुर पुल के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।


मृतकों की पहचान छोटी टेंगरैला निवासी जद्दू पासवान के 30 वर्षीय पुत्र मेघा पासवान और अमरपुरा निवासी देवेंद्र मोची के 28 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बिक्रम थाना क्षेत्र के मंझौली गांव में आयोजित एक शादी समारोह में खाना बनाने का सामान पहुंचाने गए थे।


देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान फरीदपुरा दरियापुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पिपलावां थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया। थानाध्यक्ष सागर कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।


हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता