ब्रेकिंग
जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान

नशे में धुत इस शख्स ने उड़ाया शराबबंदी का मजाक, बीच सड़क पर डांस करते हुए बोला..ताला कहां लगल है..ताला कब लगेगा

SAHARSA: वैसे तो सब जानते हैं कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन सहरसा के इस शख्स को शायद इस बात की जानकारी नहीं है। यही कारण है कि शराब के नशे में धुत होकर बीच सड़क पर वह नागिन

नशे में धुत इस शख्स ने उड़ाया शराबबंदी का मजाक, बीच सड़क पर डांस करते हुए बोला..ताला कहां लगल है..ताला कब लगेगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: वैसे तो सब जानते हैं कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन सहरसा के इस शख्स को शायद इस बात की जानकारी नहीं है। यही कारण है कि शराब के नशे में धुत होकर बीच सड़क पर वह नागिन डांस करता दिख रहा है। जब उससे पूछा गया कि बिहार में शराबबंदी है और आप शराब पी रखे हैं तो अपने गजब अंदाज में उसने कहा कि ताला कहा लगल है..शराब पी रखे इस शख्स ने उल्टे शराबबंदी पर ही सवाल कर दिया कि ताला कब लगेगा।


बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून है जिसे पुलिस सख्ती से लागू कराने में जुटी है। इसे लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और नशे में धुत लोगों को पकड़ रही है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग आज भी शराब के नशे में नजर आते हैं। हम बात कर रहे है बिहार के सहरसा जिले की जहां एक शख्स को बीती रात शराब के नशे में देखा गया। 


वह होश में नहीं था और बीच सड़क पर नागिन डांस कर रहा था। नशे में धुत इस शख्स के डांस करने का किसी ने वीडियों बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शराबी का यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। शराबबंदी कानून बिहार में कितना सफल है यह सहरसा की इस तस्वीर से ही सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। वायरल यह वीडियो बीते शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शराब के नशे में धुत यह शख्स किस तरह से शराबबंदी का मजाक उड़ा रहा है।