ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पिता और बेटी को रौंदा, मासूम बच्ची की मौत

NALNDA: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पिता और बेटी को रौंद डाला. जिससे घटनास्थल पर ही छोटी बच्ची की मौत हो गई. हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना नालंदा जिले के सोहसर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NALNDA:  तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पिता और बेटी को रौंद डाला. जिससे घटनास्थल पर ही छोटी बच्ची की मौत हो गई. हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र की है.

घटना के संबंध में मृतका के पिता सुजीत कुमार कटियार ने बताया कि वह अपने घर कटहल से सोहसराय चौक बाजार जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज गति से पिकअप वैन ने मुझे और बेटी परी कुमारी को कुचल दिया. जिससे 3 साल की परी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. 

रात होने के कारण पिकअप वैन का चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर थोड़ी देर के लिए सड़क पूरी तरह से जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा सांसद कौशल कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर गुस्साए लोगों को शांत कराकर जाम हटाया. फ़िलहाल पुलिस भी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता