ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

तेज रफ़्तार का कहर ! बेकाबू ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौके पर हुई मौत

NALANDA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी

तेज रफ़्तार का कहर ! बेकाबू ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार किशोरी को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किशोरी अपने चाचा के साथ मंदिर में पूजा कर लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। वहीं, दूसरी ओर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को कूचल दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, पहला हादसा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के ओयाव गांव में हुआ. जहां घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही 4 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र स्थित जमालपुर गांव निवासी अनिल तांती की 4 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी के रूप में हुई है। 


वहीं, दूसरी घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय चौक के पास घटी है जहां ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।  जिससे बाइक सवार एक लड़की की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।  जिनका इलाज चल रहा है। मृतका की पहचान चंडी थाना क्षेत्र बेलधन्ना गांव निवासी अमरेश कुमार की 15 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी है। वहीं, घायलों में मृतका के चाचा अलेश कुमार और चचेरी बहन तन्नू कुमारी शामिल है। 


जबकि घटना के संबंध में मृतका के चाचा चंदन कुमार ने बताया वे आंख दिखाने के लिए बेटी और भतीजी के साथ बिहारशरीफ आए थे। इस दौरान उन्होंने मघड़ा स्थित मां शीतला मंदिर में पूजा की और वापस घर लौट रहे थे। तभी देवीसराय चौक के पास पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे भतीजी की दर्दनाक मौत हो गई। 


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर और लहेरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अभी कुछ दिन पहले भी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने राहगीर को ठोकर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। यह हादसा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र में हुआ था।