ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

तीज पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से 2 बच्चों की मौत, मातम का माहौल

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आई है। यहां जिले के दो थाना क्षेत्र में इस पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई

तीज पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से 2 बच्चों की मौत, मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आई है। यहां  जिले के दो थाना क्षेत्र में इस पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। यह घटना इस्लामपुर और गिरियक थाना क्षेत्र में घटी है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम का माहौल बना हुआ है।  


मिली जानकारी के मुताबिक, इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बालमत बीघा गांव में सुबोध सरकार का पुत्र रवि रौशन मां के साथ तीज पर्व के बाद गौरा गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए जलाभारी नदी गया था। इसी दौरान बालक नदी में स्नान करने लगा और गहरे पानी में चला गया। उसी दौरान जब एक महिला की नजर बच्चे पर गई तो वह चीख पुकार मचाने लगी। इसके बाद गांव के गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


उधर,  दूसरी घटना गिरियक थाना इलाके के अमदाहा गांव में घटी है। जहां दोस्तों के साथ प्रतिमा विसर्जन करने गए के पवन कुमार स्नान के दौरान बहराइन नदी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।