ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

शादी के बाद मायके में रह रही विवाहिता की कुएं से मिली लाश, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं है। इ

शादी के बाद मायके में रह रही विवाहिता की कुएं से मिली लाश, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक विवाहिता की लाश कुएं से मिली है। इसके बाद मृतक के परिजनों का कहना है कि महिला के साथ गलत काम को अंजाम देकर मौत के घाट उतार दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के एकगांव के खंधा स्थित कुएं से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस एक विवाहिता की लाश बरामद की। यह मृतक महिला पिछले कई महीनों से अपने मायके में रह रही थी। जहां उसकी लाश मिली। यह पिछले दो दिनों से गायब थी। जिसे लेकर परिजनों ने काफी खोजबीन की थी और मामला पुलिस के पास भी पंहुचा थ। इसके बाद अब इस  महिला का शव गांव के ही खेत के कुआं से मिला है ।


वहीं, महिला का शव मिलने के बाद परिजन दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हिलसा डीएसपी सुमित कुमार, थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए है।  प्रारंभिक जांच में पुलिस मौत को संदिग्ध मानते हुए दुष्कर्म की घटना से इंकार कर रही है। मृतका के पिता और भाई ने बताया कि तीन दिन पहले विवाहिता बेटी, गाय को चारा देने गई थी। उसी दौरान लापता हो गई। खोजबीन में उसका पता नहीं चला। शुक्रवार शुक्रवार की शाम उसका शव गांव के खंदा स्थित कुआं से बरामद हुआ। उनका आरोप है की इसे अगवा कर इसके साथ दुष्कर्म कर इसकी हत्या किया है।


उधर, इसके पूर्व 27 अक्टूबर को 17 वर्षीय भाई का अपहरण हुआ था। जिसका भी सुराग आज तक नही मिला। परिवार के लोगो का आरोप है कि गांव के लोगो ने दोनों घटना को अंजाम दिया है। करायपरसुराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया की महिला की संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है।