ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीख

5 अक्टूबर को राजगीर में खेल सम्मान समारोह: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देंगे 7.43 करोड़ रुपए और 87 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी

राजगीर में आयोजित खेल सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 813 खिलाड़ियों को 7.43 करोड़ रुपए वितरित करेंगे और 87 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देंगे।

बिहार
बिहार के खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल 5 अक्टूबर को बड़ा तोहफा देने वाले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी में आयोजित खेल सम्मान समारोह में 813 खिलाड़ियों को 7.43 करोड़ रुपए वितरित करेंगे वही 87 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।


“मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के तहत इस वर्ष राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 87 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का चयन पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इसमें 39 महिला और 48 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्र शंकरण ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार क्लास वन से लेकर विभिन्न श्रेणियों में विभागों में नियुक्ति की जाएगी।


इस पद पर होगी नियुक्ति

पुलिस अवर निरीक्षक: 10 खिलाड़ी (8 महिला)

बाल कल्याण पदाधिकारी: 1 खिलाड़ी

निम्नवर्गीय लिपिक: 65 खिलाड़ी

कार्यालय परिचारी: 11 खिलाड़ी


खेल सम्मान राशि वितरण:

इस वर्ष राज्य खेल सम्मान राशि 44 खेल विधाओं में पदक जीतने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल संघों और अधिकारियों सहित 813 लोगों के बीच वितरित की जाएगी। इसमें 152 पैरा खिलाड़ी, 631 खिलाड़ी, 24 प्रशिक्षक, 5 खेल संघ और 1 खेल अधिकारी शामिल हैं। कुल खिलाड़ियों में 297 महिला और 486 पुरुष खिलाड़ी हैं। साल 2022 से 2025 तक बिहार के 2085 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के बीच करीब 23.5 करोड़ रुपए की खेल सम्मान राशि सरकार द्वारा वितरित की जा चुकी है।

टैग्स

संबंधित खबरें