ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

राजगीर में HERO एशिया कप हॉकी: भारत ने कोरिया को हराया, सीएम नीतीश ने दी बधाई

नालंदा राजगीर में आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में भारत ने कोरिया को हराया। सीएम नीतीश कुमार ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी और आयोजन की सराहना की।

बिहार
भारत की शानदार जीत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा के राजगीर स्थित खेल अकादमी में आयोजित हीरो एशिया कप हॉकी मैच में भारत ने कोरिया के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है। इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी। 


सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर लिखा कि बिहार के राजगीर में अवस्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय के परिसर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में कोरिया के विरुद्ध शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप में विलक्षण जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।


यह आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक हुआ। इस पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में भारत के साथ-साथ चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, कोरिया ओमान एवं बांग्लादेश की शीर्ष टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी देशों के खिलाड़ियों का सहृदय अभिनंदन करता हूं। 


बिहार सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया ताकि किसी भी खिलाड़ी को कोई असुविधा न हो और वे पूरी लगन के साथ एशिया कप में हिस्सा ले सकें। आशा है कि सभी टीमें यहां से बिहार की अविस्मरणीय यादें लेकर जाएंगी। 


साथ ही हॉकी इंडिया एवं खेल विभाग तथा बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी को भी इस सफल आयोजन हेतु बधाई। बिहार की जनता ने हर टीम का उत्साह बढ़ाया और अपनी अतुलनीय मेहमाननवाज़ी से सभी का दिल जीत लिया। निश्चित तौर पर इस प्रकार के आयोजन से बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन भी मिलेगा।राजगीर में HERO एशिया कप हॉकी: भारत ने कोरिया को हराया, सीएम नीतीश ने दी बधाई

टैग्स