ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बेटी के जन्म से नाराज मां अस्पताल में छोड़कर भागी, परिजनों ने संभाली नवजात की जिम्मेदारी

नालंदा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बेटी को जन्म देने के 9 दिन बाद एक महिला उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गई। अस्पताल प्रशासन ने बच्ची को उसकी चाची के सुपुर्द किया है। परिवार और अस्पताल स्टाफ इस घटना से हैरान हैं।

बिहार
बेटे की चाह में उठाया यह कदम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां बेटी के जन्म से नाराज एक कलयुगी मां ने बड़ा कदम उठा लिया। बेटी को जन्म देने के 9 दिन बाद वह अस्पताल में ही नवजात बेटी की छोड़ कर फरार हो गई। महिला की इस करतूत से पूरा परिवार हैरान है। अस्पताल ने बच्ची को उसकी चाची के हवाले कर दिया है।


मामला नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल का है। मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर गांव निवासी रोहित राज की पत्नी नंदनी कुमारी ने 4 नवंबर को सदर अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था। परिजनों के अनुसार, नंदनी बेटी के जन्म से नाराज थी। सोमवार को वह अपनी नवजात बच्ची को अस्पताल के बेड पर छोड़कर बिना किसी को बताए फरार हो गई। काफी देर तक लौटकर नहीं आने पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी दी।


अस्पताल प्रबंधक मोहम्मद इमरान ने तत्परता दिखाते हुए महिला के परिजनों और ससुराल पक्ष को बुलाया। बातचीत के दौरान नंदनी बच्ची को अपने साथ ले जाने से साफ इंकार कर दिया। उसने कहा कि वह इस बच्ची को नहीं रखेगी। स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने बच्ची को सुरक्षित रूप से परिवार को सौंपने का निर्णय लिया। मंगलवार की दोपहर बच्ची की चाची अस्पताल पहुंचीं और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नवजात को अपने साथ घर लेकर गईं। अस्पताल प्रबंधक मोहम्मद इमरान ने बताया कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और अब परिवार के संरक्षण में है। इस घटना ने अस्पताल के स्टाफ और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

टैग्स