ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नालंदा : शराब पीकर कर रहे थे न्यू ईयर पार्टी, नशे में धुत होकर हंगामा करने वाले 5 धराये

NALANDA : नए साल के जश्न को लेकर पुलिस प्रशासन ने लोगों को पहले से ही आगाह कर दिया था कि लोग शराब पार्टी से दूर रहें. हालांकि एहतियात बरतने के बावजूद कई लोग ऐसे थे जो शराब के जाम छ

नालंदा :  शराब पीकर कर रहे थे न्यू ईयर पार्टी, नशे में धुत होकर हंगामा करने वाले 5 धराये
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : नए साल के जश्न को लेकर पुलिस प्रशासन ने लोगों को पहले से ही आगाह कर दिया था कि लोग शराब पार्टी से दूर रहें. हालांकि एहतियात बरतने के बावजूद कई लोग ऐसे थे जो शराब के जाम छलकाने से अपने को रोक नहीं सके. लिहाजा शराब का सेवन करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ गये.


नए साल के मौके पर शराब पीकर और नशे में धुत होकर हंगामा करने के आरोप में उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 5 शराबियों को गिरफ्तार कर लिया है. उक्त बातों की जानकारी देते हुए एक्साइज इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले के नूरसराय, वेना चंडी और हरनौत से 5 व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है.


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि हरनौत से सूरज कुमार, नूरसराय के भेड़िया से मुकेश कुमार और वेना चंडी के कचरा से चिंटू कुमार चंडी थाना इलाके के उत्तरा से गौतम कुमार और मनीष को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी को नशे की हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

टैग्स