ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नालंदा में रफ्तार का कहर: दुकान में घुसी अनियंत्रित कार, 2 की मौत 3 की हालत गंभीर

NALANDA: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। अनियंत्रित कार की चपेट में आने से नालंदा में दो लोगों की मौत हो गयी है वही 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती

नालंदा में रफ्तार का कहर: दुकान में घुसी अनियंत्रित कार, 2 की मौत 3 की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। अनियंत्रित कार की चपेट में आने से नालंदा में दो लोगों की मौत हो गयी है वही 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र की है जहां बड़ी मलामा गांव में फोर लेन किनारे झोपड़ीनुमा दुकान में अनियंत्रित कार अचानक घुस गया। जिससे झोपड़ी में मौजूद 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि कार चालक सहित 3 लोग बुरी तरह घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। 


घायल के परिजनों ने बताया कि सरमेरा फोरलेन स्थित झोपड़ीनुमा दुकान में सभी बैठे थे तभी तेज गति से आ रही एक कार दुकान में घुस गयी और वहां मौजूद लोगों को कुचल दिया। इस घटना में सिकंदर ढाड़ी और वाल्मीकि ढाड़ी की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि वीणा देवी और उसके 4 वर्षीय पुत्र सत्यम के अलावे कार चालक अभिषेक घायल हो गया है। कार का ड्राइवर अभिषेक दीपनगर के रहने वाले हैं।


टैग्स