ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

नालंदा में बड़ा हादसा: सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत, बस ने बाइक सवार को रौंदा

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। बस ने बाइक को रौंद डाला जिसमें तीन की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि एक ने

नालंदा में बड़ा हादसा: सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत, बस ने बाइक सवार को रौंदा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। बस ने बाइक को रौंद डाला जिसमें तीन की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में बड़ा हादसा हुआ है। राजगीर थाना क्षेत्र के जरा देवी मंदिर के पास बस ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे 4 युवकों की मौत हो गयी। घटना राजगीर थाना इलाके के जरा देवी मंदिर के पास की है। बताया जाता है कि दीपू ने हाल ही में नई बाइक खरीदी थी। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने की खुशी में वह अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए राजगीर के लिए निकला था।


दीपू जंगल की ओर जाने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीन युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में दीपू, राजन, राजू और शैलेश शामिल है। सभी राजगीर के ही रहने वाले बताए जाते हैं। 


घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता