ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

पढ़ाई के लिए मां ने लगाई फटकार, 13 वर्षीय बेटे ने उठाया खौफनाक कदम; उजड़ गया घर का इकलौता चिराग

Bihar News: नालंदा जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. पढ़ाई को लेकर परिवार की डांट के बाद 13 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है. घटना से जुड़े सभी पहलू जानने के लिए पूरी खबर...

पढ़ाई के लिए मां ने लगाई फटकार, 13 वर्षीय बेटे ने उठाया खौफनाक कदम; उजड़ गया घर का इकलौता चिराग
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. करजारा गांव में पढ़ाई को लेकर मां और परिजनों की डांट के बाद 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


मृतक की पहचान करजारा गांव निवासी टुनटुन प्रसाद के 13 वर्षीय पुत्र करण राज के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, करण के पिता गुजरात के सूरत में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि वह अपनी मां के साथ गांव में रहकर पढ़ाई करता था.


बताया गया कि रविवार को करण अपने ननिहाल जनहारो गांव गया था. घर लौटने के बाद मां ने उसे पढ़ाई पर ध्यान नहीं देने को लेकर डांट-फटकार लगाई. इसके बाद वह चुपचाप अपने कमरे में चला गया. रात में खाना खाने के दौरान भी पढ़ाई को लेकर फिर कहासुनी हुई, जिसमें परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उसे समझाया और डांट लगाई.


सोमवार सुबह जब करण देर तक सोता रहा और स्कूल तथा कोचिंग जाने से मना कर दिया, तो एक बार फिर परिवार ने उसे पढ़ाई के लिए फटकार लगाई. कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. परिजन उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी मौत हो गई.


घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आसपास के लोग भी परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.


बेन थाना प्रभारी रवि राजकुमार ने बताया कि अस्पताल से घटना की सूचना मिली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.