ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

बिहार : नालंदा जहरीली शराब कांड जांच के लिए टीम गठित, मद्य निषेध के अधिकारी पहुंचे बिहार शरीफ

NALANDA : नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी में कथित रूप से जहरीली शराब से हो रही मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रविवार तक जहां जहरीली शराब से 11 लोगों के मौत की खब

बिहार : नालंदा जहरीली शराब कांड जांच के लिए टीम गठित, मद्य निषेध के अधिकारी पहुंचे बिहार शरीफ
First Bihar
3 मिनट

NALANDA : नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी में कथित रूप से जहरीली शराब से हो रही मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रविवार तक जहां जहरीली शराब से 11 लोगों के मौत की खबर आयी थी, वहीं आज सोमवार को अब तक 13 लोगों की संदेहास्पद मौत हो गयी है। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। 


सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी में शनिवार से हो रही मौत का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। खबर लिखे जाने तक आज भी कुल 2 लोगों की मौत हुई है। तीन में 13 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। घटना के बाद से सर्च ऑपरेशन में शराब भी बरामद हो रहा है। 


जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार तीसरे दिन भी सदर डीएसपी डॉक्टर शिब्ली नोमानी ने कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने छापामारी करते हुए भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किया। फिलहाल इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। डीएसपी सदर व अन्य पुलिस बलों के द्वारा कांबिंग ऑपरेशन लगातार जारी है।


नालंदा जहरीली शराब कांड जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। मद्य निषेध विभाग के IG, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग के सचिव, ADG लॉ ऑर्डर, पटना प्रक्षेत्र के आईजी आज बिहार शरीफ पहुंचे हैं। हरदेव भवन में बैठक कर रहे हैं।


इस घटना के बाद से राजनीति भी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिले में शराब से जुड़े इतने बड़े कांड पर वह घिरते जा रहे हैं। विपक्ष तो हमलावर है ही, सत्ता पक्ष के बीजेपी और हम भी निशाना साध रहे हैं। इधर, जमुई सांसद चिराग पासवान भी नालंदा पहुंचे हैं। मृतक के परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं। चिराग पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। रविवार को जाम सुप्रीमो पप्पू यादव भी पहुंचे थे। उन्होंने मृतक के परिजनों की आर्थिक सहायता भी की थी।