ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

दलालों के चंगुल से छुड़ाई गईं 6 लड़कियां, आर्केस्ट्रा में जबरदस्ती कराया जाता था अश्लील डांस

NALANDA : आर्केस्ट्रा में काम करने वाली 6 लड़कियों को आजाद कराया गया है. इन लड़कियों को नेपाल से लाकर जबरदस्ती आर्केस्ट्रा में डांस कराया जाता था. नालंदा पुलिस ने इन लड़कियों को

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : आर्केस्ट्रा में काम करने वाली 6 लड़कियों को आजाद कराया गया है. इन लड़कियों को नेपाल से लाकर जबरदस्ती आर्केस्ट्रा में डांस कराया जाता था. नालंदा पुलिस ने इन लड़कियों को दलालों के चंगुल से आजाद कराया है. लड़कियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम में काम करने का झांसा देकर नेपाल से बिहार लाया गया था. 


नालंदा के छबिलापुर से पुलिस ने इन लड़कियों को आजाद कराया है. इन लड़कियों को नालंदा के  "मुस्कान आर्केस्ट्रा" में जबरदस्ती कराया जाता था. पीड़ित लड़कियों ने बताया कि 25 से 30 हजार रुपये की मोटी रकम का लालच देकर उनसे काम कराया जाता था. उनको पहले यूपी लाया गया था, फिर उसके बाद अरवल और नालंदा लाया गया. लड़कियों ने बताया कि छोटे कपड़े पहनकर अश्लील डांस करने का आरोप लगाया जाता था. 


दलालों के चंगुल से आजाद लड़कियों ने बताया कि उनके साथ मारपीट भी की जाती थी. विरोध करने पर गाली-गलौज और बदसलूकी तक की जाती थी. नेपाल से आई लड़कियों का यह भी कहना है कि बंगाल की एक महिला इनको काम करने के लिए गाइड कर इसी ग्रुप से जुड़ने के लिए बोली थी. गोरखा सेवा संघ के सूरज थापा ने इस मामले में  पहल करते हुए इन लड़कियों को आजाद कराने में एक बड़ी भूमिया निभाई. नालंदा एसपी ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. आरोपियों की तलाश जारी है. लड़कियों को उनके स्वदेश भेजने की भी तैयारी की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता