ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

CM नीतीश के गृह जिले में नाव से विदा होती है दुल्हन, पुल और सड़क के लिए तरस रहे गांव वाले

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में कई सालों से लोग सड़क के लिए तरस रहे हैं. आज भी यदि किसी को गांव से मुख्यालय तक जाना होता है तो उन्हें नाव का ही सहारा लेना पड़त

CM नीतीश के गृह जिले में नाव से विदा होती है दुल्हन, पुल और सड़क के लिए तरस रहे गांव वाले
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में कई सालों से लोग सड़क के लिए तरस रहे हैं. आज भी यदि किसी को गांव से मुख्यालय तक जाना होता है तो उन्हें नाव का ही सहारा लेना पड़ता है. गांव में शादी-विवाह भी नाव के ही भरोसे होती है. अभी एक तस्वीर खूब चर्चे में है जिसमें शादी के बाद बारातियों और नई-नवेली दुल्हन को नाव से ही विदा किया गया. 


मामला नालंदा जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर की दूरी स्थित हरगावां पंचायत का है जहां आज तक सड़क नहीं बनी है. लोग जान जोखिम में डालकर नेवाजी बिगहा से होकर गुजरने वाली सोईबा नदी को पार करने को मजबूर हैं. ऐसे में पंचायत में शादी विवाह नाव के सहारे ही निर्भर है. नई-नवेली दुल्हन नाव के ही सहारे अपने ससुराल पहुंचती हैं. 


इधर, ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पुल नहीं रहने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हरगावां, बभन बिगहा, नवाजी बिगहा, डंबर बिगहा, प्रभु बिगहा, बेरौटी, विष्णुपुर, गुलनी, नेपुरा, प्रभु विगहा, इंद्रपुर गांव के हजारों लोग इससे प्रभावित है. उन्होंने बताया कि पुल और सड़क के लिए पिछले चुनाव में वोट बहिष्कार भी किया गया था लेकिन आजतक उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला.