ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : तिलक में मिला कपड़ा नहीं पहनना दूल्हे को पड़ा भारी, लड़की वालों ने मंडप में कर दी जमकर पिटाई

NALANDA : नालंदा में एक शादी समारोह के दौरान अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना बिहार थाना क्षेत्र के बाबा मणिराम अखाड़ा की है।यहां लड़की वालों की तरफ से तिलक में दिए गए कपड़े को

बिहार : तिलक में मिला कपड़ा नहीं पहनना दूल्हे को पड़ा भारी, लड़की वालों ने मंडप में कर दी जमकर पिटाई
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NALANDA : नालंदा में एक शादी समारोह के दौरान अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना बिहार थाना क्षेत्र के बाबा मणिराम अखाड़ा की है।यहां लड़की वालों की तरफ से तिलक में दिए गए कपड़े को नहीं पहना दूल्हे को काफी महंगा पड़ गया। देखते ही देखते बात इतनी आगे बढ़ गई की मारपीट की नौबत आ गई। लड़की वालों ने बारात लेकर पहुंचे दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दूल्हा समेत उसकी मां और भाई के साथ चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के मुताबिक दीपनगर के रहने वाले सूरज कुमार की शादी मणिराम अखाड़ा निवासी लड़की के साथ तय हुई थी। तय समय पर लड़की वाले सूरज के घर तिलक लेकर पहुंचे और धूमधान से तिलक कार्यक्रम संपन्न हो गया। जिसके बाद निर्धारित तारीख को सूरज बारात लेकर लड़की वालों के घर पहुंचा था। डीजे की धून पर बाराती थिरक रहे थे। शादी की रस्म भी शुरू हो चुकी थी। इसी दौरान मामला कपड़ों पर आकर फंस गया।


दूल्हे ने लड़की पक्ष की तरफ से तिलक में दिए गए कपड़े नहीं पहने थे। लड़की पक्ष के लोगों ने जब दूल्हे से तिलक में दिए कपड़े पहनने को कहा तो दूल्हे ने सीधे तौर पर इनकार कर दिया। इस बात से लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गए और दूल्हे की पिटाई शुरू कर दी। दूल्हे की पिटाई होते देख परिवार के सदस्य उसे बचाने के लिए पहुंचे लेकिन लड़की वालों ने उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी।


मारपीट में दूल्हा, दूल्हे की मां, भाई समेत चार लोग घायल हो गए। किसी तरह चारों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया और उनका इलाज हुआ। इस बीच घंटों शादी की रस्में बाधित रहीं। लड़का पक्ष के लोग शादी करने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन काफी मान मनव्वल के बाद दूल्हा और उसके परिजन लड़की के घर पहुंचे और किसी तरह से शादी को संपन्न कराया गया। दूल्हा और उसके परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

टैग्स