ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार : प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ कर मंदिर में करा दी शादी

NALANDA : नालंदा में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से चोरी छिपे मिलना महंगा पड़ गया। दीपनगर थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा थ

बिहार : प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ कर मंदिर में करा दी शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : नालंदा में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से चोरी छिपे मिलना महंगा पड़ गया। दीपनगर थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। इस दौरान लड़की के घर वालों ने दोनों को देख लिया। इस बात की जानकारी जब गांव के अन्य लोगों को लगी तो वे भी लड़की के घर पहुंच गए।


गांव की इज्जत और प्रतिष्ठा बचाने के लिए लड़की के परिजनों और ग्रामीणों ने फैसला किया कि दोनों की शादी करा दी जाए। फिर क्या था लड़की के परिजन दोनों प्रेमी युगल को लेकर गांव के मंदिर में पहुंच गए और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। हालांकि शादी के बाद दोनों प्रेमी युगल काफी खुश दिखे।


बताया जा रहा है कि सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाहडीह के रहने वाले अमरजीत कुमार का दीपनगर के श्रीरामनगर की रहनेवाली लड़की के साथ चार महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों चोरी छिपे एक दूसरे से अक्सर मिला करते थे। सोमवार की दोपहर अमरजीत अचानक लड़की से मिलने उसके घर पहुंच गया। इस बात की जानकारी जैसे ही लड़की के परिजनों को मिली, दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा।


आनन-फानन में बाजार से शादी का सारा सामान खरीदकर लाया गया। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बिना किसी तामझाम के दोनों प्रेमी युगल की शादी संपन्न करा दी गई।  शादी की सभी रश्में पूरी होने के बाद अमरजीत पत्नी को अपनी बाइक पर बैठाकर अपने घर चला गया। 

टैग्स