ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : मॉर्निंग वॉक पर निकले पिता - पुत्र को तेज रफ़्तार वाहन से कुचला, मौके पर हुई दोनों की मौत

NALNDA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो।

बिहार : मॉर्निंग वॉक पर निकले पिता - पुत्र को तेज रफ़्तार वाहन से कुचला, मौके पर हुई दोनों की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALNDA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। हालांकि, सड़क हादसे में रोक लगाने को सरकार नई योजना बनाने पर विचार कर रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आया है। जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले पिता - पुत्र सड़क हादसे का शिकार हो गए और घटनास्थल पर ही इनकी मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के भागनबीघा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बबूरबन्ना गांव के पास पिता और पुत्र को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।   जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे हैं और पुलिस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार सदर अस्पताल भेजा गया। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान संतोष कुमार और उसका पुत्र सनी कुमार के रूप में हुई है। यह दोनों खाजे एतवार सराय गांव का रहने वाला है। ये दोनों  प्रत्येक दिन की तरह आज भी दोनों मॉर्निंग वॉक पर सुबह निकला था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया जिससे दोनो की मौत हो गई है। परिवार के सदस्यों का कहना है यह किसी की साजिश है इसको लेकर इलाके के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है।


इधर,  सन्नी कुमार अपने पिता का एकलौता पुत्र था और दोनों की मौत हो जाने के बाद परिवार में कोई भी मर्द नहीं है।  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद पूरे मामले की स्पष्ट होने की बात बता रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता